देहरादून (उत्तराखंड)। चंपावत उपचुनाव के लिए चुनाव मैदान में उतरे सभी चार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज (शुक्रवार को) हो जाएगा। यहां भाजपा प्रत्याशी के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कुल चार उम्मीदवार हैं। मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी /डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि सुबह आठ बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट और सर्विस वोटों की गिनती की जाएगी। इसके बाद ईवीएम से की गई वोटिंग की गणना की जाएगी।
उन्होंने बताया कि मतगणना वन पंचायत सभागार में होगी। मतगणना के लिए 12-12 टेबल लगाई जाएंगी। मतगणना 13 राउंड तक चलेगी। मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे और मेटल डिटेक्टर आदि की व्यवस्था की गई है। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। बगैर वैध अनुमति पत्र के किसी को भी मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
ये हैं चार प्रत्याशी
1. कांग्रेस- निर्मला गहतोड़ी
2. भाजपा – पुष्कर सिंह धामी
3. सपा समर्थित- मनोज भट्ट
4. निर्दलीय-हिमांशु गडक़ोटी
भाजपा में जश्न, सीएम धामी चंपावत को रवाना
सीएम धामी की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहोल है। धामी जल्दी ही चंपावत पहुंच मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताने लिए पहुंच रहे हैं।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जीत का रिकॉर्ड बनाया है। 13वें चरण तक सीएम धामी को 57268 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोडी को कुल को 3147, सपा प्रत्याशी मनोज कुमार को 409 और निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गरकोटी को 399 और नोटा को 372मत प्राप्त हुए।
सीएम धामी की जीत के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न
सीएम पुष्कर सिंह धामी की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। रंगों के साथ कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई भी बांट रहे हैं।
सीएम धामी 54 हजार वोटों से जीते
सीएम पुष्कर सिंह धामी 54121 मतों से जीत चुके हैं। सीएम की जीत के बाद कार्यकर्ताओ में जोश का माहौल है।