चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान शुक्रवार को मानसा के गांव मूसा पहुंचे हैं। वह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मां-बाप से मुलाकात कर रहे हैं। उन्हें 8 बजे पहुंचना था, लेकिन मूसा गांव में विरोध को देखते हुए वे 2 घंटे देरी से पहुंचे। इससे पहले मूसा गांव पहुंचे विधायक गुरप्रीत सिंह बणावाली को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। लोगों ने उन्हें बैरंग वापस लौटा दिया।
पुलिस की सुरक्षा से परेशान गांव वालों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि पुलिस ने ष्टरू के दौरे के बहाने मूसेवाला के रिश्तेदारों को घर के भीतर जाने से रोका। विधायक ने लोगों से हाथ जोडक़र माफी मांगी। ष्टरू के दौरे को देखते हुए यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मूसेवाला की रविवार शाम को हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मान सरकार ने एक दिन पहले ही मूसेवाला की सुरक्षा घटाई थी। हालांकि, जिस वक्त हत्या हुई, मूसेवाला के साथ उनके दोनों गनमैन नहीं थे। इसको लेकर परिवार के भीतर सरकार को लेकर नाराजगी भी है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह से मिलते वित्त मंत्री हरपाल चीमा। उनके साथ मंत्री कुलदीप धालीवाल भी पहुंचे थे। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह से मिलते वित्त मंत्री हरपाल चीमा। उनके साथ मंत्री कुलदीप धालीवाल भी पहुंचे थे।
आम आदमी पार्टी के पंजाब में 117 में से 92 हैं। इसके बावजूद मूसेवाला के संस्कार में कोई नहीं पहुंचा था। इसको लेकर लगातार पार्टी पर सवाल उठ रहे थे। जिसके बाद कुछ विधायक उनके घर पहुंचे। कल वित्त मंत्री हरपाल चीमा और पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल मूसा गांव पहुंचे थे। उन्होंने फोन पर परिजनों की सीएम भगवंत मान से बात भी कराई।