देश में कोरोना वायरस के मामलों में आई कमी

Listen to this article

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,962 मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को चार से हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए थे। कोरोना के मामले भले ही घटे हों लेकिन मृतकों की संख्या में इजाफा हुआ है। बीते 24 घंटे में कोरोना से 26 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
22 हजार के पार हुए सक्रिय मामले: कोरोना के मामलों के बढऩे के साथ ही सक्रिय मामलों में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 22,416 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,697 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक कुल 4 करोड़ 26 लाख 25 हजार 454 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं वहीं 5 लाख 24 हजार 677 लोगों की मौत हो चुकी है।