महुआ माजी समेत तीन को रास में निर्विरोध निर्वाचित होने पर जश्र

Listen to this article

रांची (झारखंड)। सूबे से तीन नेता राज्यसभा पहुंच गए हैं। झामुमो से लेखिका महुआ माजी, भाजपा नेता आदित्य साहू और बिहार से जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो र्निविरोध निर्वाचित हो कर राज्यसभा सांसद बन गए हैं। झामुमो की महुआ माजी और भाजपा के आदित्य साहू ने राज्यसभा सदस्यता का प्रमाण पत्र झारखंड विधानसभा से प्राप्त कर लिया है वहीं खीरू महतो शनिवार को रांची पहुंचेंगे। उनका पार्टी की ओर से गर्मजोशी से स्वागत का कार्यक्रम है।
झारखंड विधानसभा में महुआ माजी की जीत पर झामुमो, कांग्रेस और राजद नेता, कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। भाजपा प्रत्याशी आदित्य साहू के र्निविरोध निर्वाचित होने पर भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने उत्सव मनाया। बिहार में खीरू महतो की जीत की घोषणा के बाद प्रदेश जदयू में भी खुशी का महौल है। ज्ञात है कि झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों पर 10 जून को मतदान होना था, लेकिन दो ही प्रत्याशी होने के कारण मतदान के आवश्यकता नहीं पड़ी। दोनों र्निविरोध निर्वाचित कर लिये गए हैं।
चैंबर ने महुआ माजी को दी बधाई
महुआ माजी के राज्यसभा सांसद मनोनीत होने पर झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यकारिणी समिति ने खुशी जताई। चैंबर अध्यक्ष धीरज तनेजा ने कहा कि देश के उच्च सदन में व्यापार जगत का प्रतिनिधित्व स्टेकहोल्डर्स के लिए सुखद संकेत है।