गुवाहाटी,। असम की राजधानी गुवाहाटी में बोरागांव के पास निजारापार इलाके में सोमवार को हुए भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई है। डीसीपी पश्चिम नबनीत महंत ने बताया कि जहां भूस्खलन हुआ, वहां चार मजदूर रह रहे थे। वे सभी मलबे में दब गए और उनकी मौत हो गई। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं।