18 जून से होगी झमाझम बारिश!

Listen to this article

गोरखपुर। गर्मी से बेचैन लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। प्री मानसून मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मंगलवार सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे, उमस बरकरार रही लेकिन कड़ी धूप न होने से लोगों ने राहत की सांस ली। शाम तक आसमान में बादल छाने की उम्मीद है। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। इससे तानमान में गिरावट आ सकती है। दोपहर बाद से आसमान में बादल डेरा डाल सकते हैं। कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की भी संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है। लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विशेषज्ञ का मानना है यह प्री मानसून की शुरुआत हो सकती है। यह सिलसिला अगले 17 जून तक जारी रहेगा। आगामी 18 जून से मानसून के आने की संभावना है। गोरखपुर सहित आसपास जिलों में वर्षा हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है।
आज ऐसा रहेगा मौसम: मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।सप्ताह भर से गर्मी से बेहाल लोगों को जून अब और नहीं सताएगा। कुछ घंटों के भीतर बादल छाने की संभावना है । मौसम विभाग के जानकारों ने पूर्वानुमान जताया है कि मंगलवार से ही प्री मानसून दस्तक दे सकता है। मंगलवार से बादल बनने शुरू हो जाएंगे। छिटपुट वर्षा भी हो सकती है लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है।
बता दें पिछले एक सप्ताह से लोग गर्मी से बेहाल देखे जा रहे हैं। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब है। जून में अब तक कुल सात दिन ऐसे रहे हैं, जिसका तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। धूप और नमी की जुगलबंदी से लोगों ने अधिक गर्मी महसूस किया। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। मंगलवार से प्री मानसून आने की संभावना है और 18 जून से मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम के जानकारों ने इस बार अधिक वर्षा की संभावना जताई है।