बस्ती। नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को भोर में थाना पुलिस और एंटी व्हीकल टीम से मुठभेड़ में एक पशु तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। साथ में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों कुशीनगर जिले के रहने वाले हैं। मुठभेड़ में सिपाही इशांत के हाथ को गोली छूते हुए निकल गई। नगर थाना क्षेत्र के बक्सर गांव के बागीचे में हुए मुठभेड़ में गोली गो तस्कर शमशुहुदा निवासी पिपरा कनक थाना पटेहरवा जिला कुशीनगर के पैर में लगी है। उसे जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया है। दो अन्य आरोपी अदालत और मैनुद्दीन निवासी ग्राम लटवा मुरलीधर थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया है।