नई दिल्ली। देश के नार्थ ईस्ट राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई हुई है। बीते कई दिनों से जारी भारी बारिश के कारण पूर्वाेत्तर में हालात बिगड़ गए है। असम, मेघालय, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन से कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा इन राज्यों में लाखों लोग प्रभावित हुए है।
इसके अलावा सडक़ टूटने से कई इलाकों का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। रेल मार्ग भी बाधित हुआ है। लोग राहत शिविरों में रहकर इस आपदा के शांत होने का इंतजार कर रहे हैं।
बाढ़ और भूस्खलन से सबसे ज्यादा असम प्रभावित हुआ है। असम में अब तक 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 33 जिलों के 42 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित बताए जा रहे है।