आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: तीन की मौत, तीन घायल

Listen to this article

आजमगढ़। जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र के ईसरपार खास गांव में देर रात अनियंत्रित पिकप ने छह लोगों को रौंद दिया। घटना के बाद गांव के लोगों ने सभी घायलों को देर रात जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां तीन लोगों की अब तक मौत हो चुकी है और तीन घायलों का इलाज चल रहा है। जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र की दलित बस्ती में राम समुझ राम का परिवार शादी की सालगिरह मना रहा था। राम समूझ के पुत्र पिंटू की शादी की सालगिरह थी। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद थे। इस पार्टी में उसी गांव का बब्लू जो कि पिकप चलाता था वह भी शामिल होने आया था और बब्लू के साथ सूरज नाम का लडक़ा भी साथ आया था। इसी दौरान सूरज ने चाभी लेकर पिकप स्टार्ट कर दी और लेकर जाने लगा। पिकप की स्पीड इतनी थी कि अनियंत्रित हो गई और घर के बाहर चारपाई पर बैठे कई लोगों पर चढ़ते हुए पेड़ से टकरा कर रूकी। हादसा होते ही सूरज गाड़ी छोडक़र फरार हो गया।
तहबरपुर थाना क्षेत्र के लोगों की खुशियां हादसा होते ही गम में बदल गई। घटना के बाद कोहराम मच गया। इस हादसे में राम समुझ यादव (55) हरिराम (50) अंगद (26), वंदना (17) भूमि (14) अर्जुन (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। इन घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रामसमुझ, हरिराम और अंगद की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शादी की सालगिरह की पार्टी थी, इस कारण सभी लोग नशे में थे। इसी कारण यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।