नई दिल्ली। दुनिया भर में आज अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। पीएम मोदी आज आठवें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर कर्नाटक के मैसूर पैलेस मैदान में एक सामूहिक योग कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं। आज के दिन दुनिया भर में लगभग 25 करोड़ लोगों के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। योग दिवस के मौके पर भाजपा 75000 स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित करेगी। पीएम के अलावा सभी केन्द्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और भाजपा के सभी पदाधिकारी देश के विभिन्न जगहों पर योग दिवस के मौके पर कार्यक्रम में शरीक होंगे। बतादें कि संयुक्त राष्ट्र में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को 185 से ज्यादा देशों ने प्राथमिक तौर पर समर्थन किया है।