विश्व योग दिवस: मंत्री बेबी रानी मौर्य बोलीं, कोरोना काल में रोज किया योगा

Listen to this article

सहारनपुर। डा.भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में यूपी सरकार की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने भी योगाभ्यास किया। कोरोना संक्रमण के कारण दो सालों तक योगा दिवस अपने-अपने घरों में मनाया गया था। लेकिन दो सालों बाद लोगों योगाभ्यास को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। प्रत्येक वर्ग के लोगों ने योगा कार्यक्रम भाग लिया। मंत्री बेबी रानी मौर्य ने बताया कि कोरोना काल में योग करने वाले लोगों को संक्रमण छू नहीं सका। जिन्हें हुआ, वह जल्दी ठीक हो गए थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने भी कोरोना काल में बहुत योगा किया। लेकिन आज योगा कम ही कर पाई। क्योंकि कार्यों की व्यवस्तता के कारण वह योगा नहीं कर पाई। लेकिन अब सुचारू करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बीमारी से छूटकारा पाने का एक मात्र सहारा योग है। दवाई कुछ दिनों के लिए आराम देती है। लेकिन योग करते रहेंगे तो पूरे जीवनभर आराम देता है।