संतकबीरनगर। जिले के मेहदावल में बीएमसीटी मार्ग नंदौर के पास देररात्रि बड़ी दुर्घटना हुई। जिसमें अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना इतनी वीभत्स थी कि दोनों युवकों का शव अलग अलग थाना क्षेत्र की सडक़ों पर पाया गया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। घटना को लेकर लोग तेज रफ्तार वाहन को दोष दे रहे हैं। वाहन ने बाइक सवार को एक किलो मीटर तक घसीटा। एक शव दुर्घटना स्थल से करीब एक किमी दूर मिला।