पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी : पूर्व मंत्री

Listen to this article

खजनी। तहसील क्षेत्र के स्व. वीर बहादुर सिंह पीजी कॉलेज हरनही महुरांव के प्रांगण में मंगलवार को मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीराम चौहान ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे वन महोत्सव अभियान के तहत पांच प्रजाती के पौधे रोपे गये। साथ में विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश जिला पंचायत महासंघ अध्यक्ष गुलाब सिंह, डिप्टी रेंजर योगेश यादव, नवागत उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ पाठक, प्रभारी रेंजर दिनेश कुमार चौरसिया एवं पौधरोपण कार्यक्रम प्रभारी मंडल उपाध्यक्ष अवध बिहारी मिश्र रहे। इस दौरान प्रांगण में दर्जनों लोगों ने पौध रोप उसे बचाने का संकल्प लिया।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। जीवन में कम से कम एक पौध अवश्य लगाना चाहिए साथ ही उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। क्षेत्र की 216 हेक्टेयर भूमि पर 2.65 लाख पहुंच रोपे जाएंगे।
अवध बिहारी मिश्र ने कहा कि वृक्ष धरती का आभूषण है पर्यावरण संतुलन में सहायक है हम सभी को अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। मंडल मंत्री रिंकू ने पौधों को संरक्षित कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। प्रभारी रेंजर दिनेश चौरसिया ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए इस अभियान में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण कार्यक्रम पूरे वर्षा कब तक चलता रहेगा। मौजूद लोगों में अमरूद के सौ पौध वितरित किये गये है।
इस अवसर पर खजनी मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री बृजेंद्र चतुर्वेदी, धर्मराज दुबे उर्फ रिंकू दुबे, एडवोकेट विनोद पांडेय, नवनीत सिंह, चंद्रहास, रंगनाथ यादव, भैरव सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष समेत वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन अवध बिहारी मिश्र ने किया। यह जानकारी पूर्व मंत्री पी आर ओ बाबूलाल पांडेय ने दी है।

 

जिले में होगी शक्ति बन की स्थापना

डीएफओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पर्यावरण व वन, जलवायु संरक्षण के लिए वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत शक्ति वन की स्थापना होगी। बुधवार को गोरखपुर वन प्रभाग में 20 हेक्टेयर में शक्ति वन की स्थापना की जाएगी। सुबह रामगढ़ ताल क्षेत्र में साढ़े 10 बजे से शुरू होने वाले इस वृह्द पौधरोपण अभियान में ब्लॉक प्रमुख चरगांवा बंदना सिंह अतिथि होंगी।

 

चौकी इंचार्ज ने किया पौधरोपण
उनवल। खजनी तहसील के नगर पंचायत उनवल वार्ड 3 टेकवार में एटीयस इन्टर नेशनल स्कूल के प्रंगण पौधा रोपण अभियान के तहत चौकी इंचार्ज उनवल शैलेन्द्र मिश्रा के द्वारा पौधा लगाया गया इसमें आम, अमरूद, सागौन,अशोक,अर्जुन,आँवला का पौधा लगाया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में सन्तोष राम त्रिपाठी(सभासद), सुमित (प्रिसिंपल), अभिषेक मणि त्रिपाठी ,राजेन्द्र गौङ,संतोष गौङ, रमेश पासवान,राजन तिवारी (गूगल बाबा),रविन्द्र वर्मा , सहित इत्यादि लोगो ने पौधा रोपण किया ।