कानपुर में फंदे पर लटका मिला 12 साल के बच्चे का शव, सौतेली मां पर हत्या का शक

Listen to this article

 

कानपुर। 12 साल के बच्चे का शव फंदे से लटका मिला। उसके पैर से खून बह रहा था। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। बच्चे की हत्या का आरोप सौतेली मां पर है। इस मामले में नौबस्ता हनुमंत विहार थाने की पुलिस ने सौतेली मां को हिरासत में लिया है। साउथ मनीष सोनकर ने बताया कि मामला संदिग्ध लगने पर मौके पर फॉरेंसिक टीम से मौके पर छानबीन कराई गई। इसके साथ ही शव का पैनल से पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।