बाढ़ खंड -दो गोरखपुर सहायक अभियंता मातहत कर्मचारियों के साथ रहे
खजनी (गोरखपुर)। बरसात शुरू होते ही प्रशासन बाढ़ से निपटने की तैयारियों में जुट गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर नवागत उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ पाठक व सहायक अभियंता बाढ़ खंड -दो बी.बी. सिंह मातहत कर्मचारियों के साथ तहसील क्षेत्र के बेलघाट ब्लॉक अंतर्गत घाघरा व कुआनो नदी किनारे स्थित खडक़पुर शाहपुर ( विस्तुई) एवं छितौनी भिसिया सोपाई बंधे का गुरुवार देर शाम निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान नदी के किनारे लगे रेगुलेटर का विधिवत जांच किया। सहायक अभियंता बाढ़ खंड दो ने बताया कि राईपुर के पास डैमेज सडक़ को मरम्मत एवं सोपाई व गौरीगंज के पास जल निगम ने बांध की बिना अनुमति के खोदाई कर पाइप डाला डाला जा रहि है। जिसको लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए पीडब्ल्यूडी एवं जल निगम को पत्र लिखने को कहा। उन्होंने बाढ़ खंड के अधिकारियों से कहा कि सतर्क रहें और बंथे की निगरानी करते रहें। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी बाढ़ से बचाव संबंधी व अन्य जानकारी ली। उप जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ की स्थिति होने से पूर्व ही सभी व्यवस्था दुरूस्त कर ली जाएगी। निरीक्षण के दौरान बाढ़ खंड- 2 के अवर अभियंता मुरलीधर गौड़ एवं जितेंद्र प्रसाद भी रहे।