मणिपुर के भूस्खलन हादसे में दो और शव मिले, 49 हुई मृतकों की संख्या

Listen to this article

मणिपुर। मणिपुर के नोनी जिले के तुपुल में रेलवे की कंट्रक्शन साइट पर हुए भूस्खलन में दो और शव बरामद हुए। इसके साथ ही भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढक़र 49 हो गई। पिछले हफ्ते हुए इस हादसे में बचाव दल अभी भी मलबा हटाने में जुटा है। अधिकारियों की माने तो गुरुवार को मिले दो और शवों में टेरीटारियल आर्मी के एक कर्मी का है और एक नागरिक का शव है।
भूस्खलन के बाद 12 लोग अभी भी लापता है। नोनी जिले के उपायुक्त होलियानलाल गुइटे ने कहा कि क्षत विक्षत शवों की पहचान करना कठिन हो जा रहा है। लापता 12 लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है। यहां बतादें कि विगत तीस जून को नोनी जिले में रेलवे की एक साइट पर भीषण भूस्खलन के बाद कई जवानों और बीस नागरिकों की मौत हो गई थी। जबकि 18 लोग घायल हुए थे। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, असम राइफल्स सहित 880 से अधिक कर्मियों को तलाशी अभियान में तैनात किया गया है।