दोस्त संग पत्नी से बनाता था संबंध, रेप का वीडियो भी रिकॉर्ड करता था पति

Listen to this article

गोरखपुर। पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस को अपने ऊपर हुए जुल्मो की दास्तां सुनाई तो पुलिस भी महिला की बातों को सुनकर सन्न रह गई। महिला ने बताया कि शर्मसार कर देने वाली इस हरकत में उसका पति भी शामिल है। उसने पति समेत उसके दोस्तों पर रेप, मारपीट, दहेज प्रताडऩा समेत अश्लील वीडियो बनाने की धाराओं में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पति नशे में दोस्त के साथ आता है और दोनों जबरन दुष्कर्म किए है। केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामला जिले के जंगल चवंरी क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका पति आए दिन शराब के नशे में अपने दोस्तों के साथ घर आता है। पिछले छह महीने से बिनासहमति के उसके संग शारीरिक संबंध बनाता है और अपने दोस्तों से भी शारीरिक संबंध बनवाता था। विरोध करने पर उसकी पिटाई की जाती है। इसके अलावा उसे दहेज के लिए भी प्रताडि़त किया जाता है। पीडि़त महिला ने बताया कि छह जून को पति दोस्त के साथ शराब के नशे में आया। दोनों ने मारपीट कर बारी-बारी से दुष्कर्म किया और फिर वीडियो भी बना लिया। इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई। पीडि़ता काफी समय से थाने का चक्कर लगा रही थी, लेकिन पुलिस जांच का हवाला दे रही थी। गुरुवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पति समेत उसके दोस्त के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 354, 376, 498 और 67 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।