अफसरों पर भडक़े सीएम योगी, पूछा-निचले स्तर पर क्यों नहीं हो रहा समस्याओं का समाधान

Listen to this article

गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से फिर पूछा कि थाना एवं तहसील स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान क्यों नहीं हो रहा। गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आए फरियादियों की भीड़ को देखते हुए सीएम योगी े कहा कि यदि निचले स्तर पर समस्याओं का समाधान त्वरित गति से हो रहा होता तो लोगों को इतनी दूर से चलकर आने का कष्ट क्यों उठाना पड़ता। उन्होंने अफसरों से कहा कि जन समस्याओं के निराकरण में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीएम योगी ने जनता दर्शन में 100 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी। अधिकारियों को उनका समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। कहा कि समस्याएं थाना व तहसील स्तर पर ही निस्तारित कर दी जाए। इसमें लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनता दर्शन में लगभग एक हजार लोग पहुंचे थे। समय की व्यस्तता के कारण सीएम 100 लोगों से मिले। शेष आवेदनों को अधिकारियों ने प्राप्त किया। सीएम ने समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण का भरोसा दिलाया।