गोरखपुर। गर्मी से परेशान लोगों को जल्द ही मिलेगी राहत। मौसम विशेष कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया कि मंगलवार से जिले में वर्षा हो सकती है। वर्षा का क्रम लगातार तीन दिनों तक चलता रहेगा। इससे गर्मी से बेहाल लोगों को जहां राहत मिलेगी वही खेती में मुरझा रही धान की फसल को भी लाभ पहुंचेगा। जिले के किसान पिछले दो सप्ताह से बारिश के इंतजार में है। वर्षा न होने से किसानों की फसल सूख रही है।