राष्ट्रपति की रेस में काफी आगे निकलीं द्रौपदी मुर्मू, यशवंत सिन्हा को पछाड़ा

Listen to this article

नई दिल्ली। देश को गुरुवार को नए राष्ट्रपति के लिए पहले राउंड की काउंटिंग में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को काफी पछाड़ दिया है। पहले राउंड की मतगणना में मुर्मू को 748 में से 540 वोट मिले। जबकि यशवंत सिन्हा को 208 मत मिले। मुर्मू की जीत की काफी संभावना जताई जा रही है। यदि वह जीत हासिल करती हैं, तो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी। द्रपदी मुर्मू के घर के बाहर जश्न शुरू
एनडीए की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपने प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा से बढ़त बनाए हुए हैं। एमपी वोट काउंट में मुर्मू

को 540 वोट मिले हैं। जबकि सिन्हा को सिर्फ 206 वोट मिले हैं। मुर्मू की जीत की संभावना जताई जा रही है। इस बीच

ओडिशा के रायरंगपुर गांव में जश्न शुरू हो गया है। यह मुर्मू का गांव हैं। गांववाले ढोल-नगाड़ो के साथ वोटों की गिनती पूरी होने

का इंतजार कर रहे हैं।
द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना तय
राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती का पहला पहले दौर पूरा हो गया है। इस राउंड में सांसदों के वोटों की गिनती हुई है,

जिसमें द्रौपदी मुर्मू को बड़ी बढ़त मिली है। मतगणना में जुटे अधिकारियों के मुताबिक द्रौपदी मुर्मू को 748 में से 540 वोट मिले

हैं। इसके अलावा यशवंत सिन्हा को 208 मत मिले हैं। पूरी खबर पढ़ें।
समझें पहले राउंड की मतगणना का गणित
रिटर्निंग ऑफिसर पीसी मोदी ने जानकारी दी है कि अब तक सांसदों के वोटों की गिनती पूरी हुई है। एक ओर जहां द्रौपदी मुर्मू क

ो अब तक 540 वोट मिले हैं, जिनका मूल्य 3 लाख 78 हजार है। इसके अलावा यशवंत सिन्हा को 208 वोट मिले हैं और

उनका मूल्य 1 लाख 45 हजार है। अधिकारी ने बताया कि अब तक 748 वोट मान्य हुए हैं, जबकि 15 मतों को अवैध घोषित

किया गया है। मान्य मतों की वैल्यू 5 लाख 23 हजार 600 है।द्रौपदी मुर्मू आगे, यशवंत सिन्हा पिछड़ेराष्ट्रपति चुनाव में पहले दौर की मतगणना के नतीजे सामने आ चुके हैं। रिटर्निंग ऑफिसर ने जानकारी दी है कि द्रौपदी मुर्मू को अब तक 540 वोट मिले हैं। वहीं, विपक्ष के साझा उम्मीदवार के खाते में 208 वोट आए हैं। अधिकारी ने बताया कि सांसदों की मतों की गिनती पूरी हो चुकी है।