खजनी के मऊधर मंगल में चली गोली, चार लोग घायल

Listen to this article

मकान का बरजा निकालने को लेकर सुबह साढ़े बजे हुआ विवाद

 

घटनास्थल का एसपी नार्थ मनोज अवस्थी व क्षेत्राधिकारी ने किया दौरा

 

खजनी। कोतवाली क्षेत्र के मऊधर मंगल में रविवार सुबह लगभग साढ़े 8 बजे मकान का बरजा निकालने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट एवं चली गोली से चार लोग घायल। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जहां तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। वहीं परिजनों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होते ही एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी व क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर जायज़ा लिया।

ग्रामीणों के अनुसार प्रमोद यादव एवं भोलू, सुरेमन, भृगुनाथ, राजधारी के बीच मकान का बरजा निकालने को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस के समक्ष एक फिट बरजा निकालने को लेकर समझौता भी हुआ था। रविवार सुबह प्रमोद यादव एसएसबी में तैनात हैं। वह अपने मकान के दूसरी मंजिल का तीन फिट बरजा निकालने लगे। जिसका भोलू व सूरेमन ने विरोध किया लेकिन वह नहीं माने और विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। यह देख प्रमोद ने असलहा निकाला और फायर झोंक दिया। चली गोली से जहां भोलू व सुरेमन गोली लगी, वहीं राजधानी और भृगुनाथ लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। एक पक्ष के चार लोगों को घायल देख परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही कोतवाल इसरार अहमद दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों की मदद से उपचार के लिए पीएचसी भेजा। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर सभी को ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह के अनुसार एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रमोद यादव, ओमप्रकाश यादव, भगवान दास, जय गोविंद, प्रिंस, प्रीतम, शक्ति एवं प्रदीप की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस का मदद लिया जा रहा है, इसके लिए टीम भी गठित कर दी गयी। मौके से 32 बोर का खोखा बरामद हुआ है। गोली हाथ व पैर में लगी है। भृगुनाथ व राजधारी के सिर पैर व शरीर में चोटें आई हैं। खबर लिखे जाने तक किसी पक्ष से कोई तहरीर कोतवाली में नहीं दी है।