संग्रह अमीन संघ के अध्यक्ष बने दीपचंद

Listen to this article

गोरखपुर मंडल की नई कार्यकारिणी गठित

गोरखपुर। राजस्व संग्रह अमीन संघ उत्तर प्रदेश गोरखपुर मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। सोमवार को शहर के पेंशनर्स एसोसिएशन हाल में प्रांतीय उपकोषाध्यक्ष पृथ्वीनाथ गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में सदर तहसील गोरखपुर के दीपचंद पांडेय को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। वहीं जयराम सिंह को वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष, सुशील मणि को मंडल उपाध्यक्ष द्वितीय, अभिषेक मिश्र को मंडल महामंत्री, विनोद कुमार पाठक को मंडल उपमंत्री बनाया गया। इसी प्रकार दिनेश मिश्र को मंडल कोषाध्यक्ष, रामचैन को मंडल संगठन मंत्री, ओमप्रकाश गुप्ता को मंडल संगठन मंत्री, सुरेश सिंह को मंडल अंकेक्षक और बलवंत को मंडल संगठन मंत्री बनाया गया।