सडक़ दुघर्टना में महिला कांवडिय़ा की मौत

Listen to this article

गोरखपुर। पिपराइच के मोटेश्वर नाथ महादेव का जलाभिषेक कर वापस घर जा रही 55 वर्षीय महिला की सोमवार दोपहर सडक़ हादसे में मौत हो गई। महिला की पहचान थाना क्षेत्र के नियामतपुर निवासी गोरख गौड़ की पत्नी मालती देवी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बेटे संग आई थी जल चढ़ाने
मालती अपने बेटे राज के साथ मोटे शिव को जल चढ़ाने आई थी। पूजा पाठ करने के बाद दोपहर में बाइक से वह घर जा रही थी। सिधावल गांव के पास तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दिया। टक्कर इतना तेज था कि कार और बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी पिपराइच के डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे ने बताया कि वह आठ भाई बहन हैं,केवल दो की शादी हुई है। पिता मजदूरी करने कुछ दिन पहले बाहर गए हंै।