अफगानिस्तान में बाढ़ ने मचाया कहर, 120 लोगों की मौत

Listen to this article

 

काबुल, एजेंसी। अफगानिस्तान में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ ने देश के कई राज्यों में कहर मचा दिया है। बाढ़ के चलते कई अफगानी लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है तो कई को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार के अनुसार पिछले एक महीने में बाढ़ के कारण कम से कम 120 लोगों की मौत हो गई है और 152 अन्य घायल हो गए, जिससे हजारों एकड़ कृषि भूमि भी खराब हो गई है।
10 से अधिक प्रांतों को हुआ नुकसान
अफगानिस्तान के राज्य आपदा प्रबंधन मंत्रालय के अनुसार 10 से अधिक प्रांतों में बाढ़ आई है और राजमार्गों और सडक़ों सहित सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान हुआ है। मंत्रालय के अनुसार, 600 से अधिक घर भी पूरी तरह से या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।