गोरखपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इसमें कांग्रेस के सभी नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। सडक़ पर धरना-प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। इसके बाद पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को ?गिरफ्तार कर लिया। साथ ही सडक़ जाम करने पर सभी कांग्रेसियों के खिलाफ पुलिस ने मुदकमा भी दर्ज कर लिया है।
शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में काफी अधिक संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता टाउनहाल पर इक_ा हुए। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए गोलघर पहुंचे। चेतना तिराहे के पास कांग्रेसियों ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया और सडक़ पर लेट कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। ऐसे में करीब डेढ़ घंटे तक सडक़ पूरी तरह जाम हो गया। यह देख काफी अधिक संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उन्हें समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन उन्होंने पुलिस की एक न सुनी। इसके बाद पुलिस ने सख्ती करते हुए सभी कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया। स्क्क सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सडक़ जाम करने के मामले में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कैंट थाने में केस दर्ज किया गया है।
जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक कांग्रेस पार्टी के सभी निर्वाचित प्रतिनिधि अपने ब्लाक या जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करते हुए सामूहिक गिरफ्तारी देंगे। उन्होंने बताया कि देश में बढ़ती महंगाईग् रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई है। पेट्रोल-डीजलग् एलपीजी से लेकर दालेंग् कुकिंग ऑयल जैसे जरूरी सामानों की कीमतें आसमान छू रहीं हैं। इससे आम जनमानस का जीना मुहाल हो गया है।
प्री- पैक्ड अनाज, आटा, शहद, दही इत्यादि आवश्यक वस्तुओं पर अतार्तिक ढंग से जीएसटी लगाने के कारण महंगाई और बढ़ गई है। गांवग् शहरग् संगठित क्षेत्र में हर जगह बेरोजगारी ने विकराल रूप धारण कर रखा है। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी शुक्रवार को इसके विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है।