गोरखपुर। शाहपुर पुलिस ने लूट के आरोपी हिस्ट्रीशीटर निशु पासवान निवासी माधोपुर थाना तिवारीपुर और विजय कुमार गौड़ निवासी सूरजकुंड को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनो को मुखबिर की सूचना पर बोलिया रेलवे कॉलोनी के पास से पकड़ा। दोनो के पास से पुलिस ने लूट से सम्बंधित 9200 रुपये, लूटा गया 5 मोबाइल, लूट की घटना में प्रयोग की गई बाइक व तमंचा कारतूस बरामद किया है।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि शुक्रवार की भोर करीब 3 बजे महराजगंज नोतनवा के कस्टम सुपरिडेटेंट विनय कुमार साहू गोरखपुर रोडवेज बस स्टेशन से रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे। इस दौरान इन दोनों ने बाइक से उनका मोबाइल छीन लिया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनो की पहचान हुई। इसका मुकदमा कैन्ट पुलिस ने दर्ज किया था। दोनो ने ही बीते 27 अप्रैल 2022 की रात को शाहपुर के राप्तीनगर फेज 4 निवासी लीलावती मिश्रा का चेन छीन लिया था।
एसपी सिटी ने बताया कि निशु शाहपुर का हिस्ट्रीशीटर है।उसकी हिस्ट्रीशीट संख्या 68 ए है। उसपर लूट व अन्य आरोप में पहले से 9 केस तो विजय पर 3 केस दर्ज हैं।
गोरखनाथ में दो चेन स्नेचर अरेस्ट
गोरखनाथ पुलिस ने दो चेन स्नेचर व मोबाइल लुटेरों को अरेस्ट किया है। दोनो की पहचान प्रभाकर निवासी गोपालपुर थाना गीडा व मनेंद्र कुमार निवासी कोनी थाना हरपुर बुदहट के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस ने 7 मोबाइल, 26 सिमकार्ड व एक बाइक बरामद किया है। पुलिस ने दोनो को बरगदवा चौराहे से पकड़ा है।
कैन्ट पुलिस ने ऑटो गैंग के दो टप्पेबाजों को पकड़ा
कैन्ट पुलिस ने ऑटो गैंग के दो टप्पेबाजों यानी जालसाजों को पकड़ा है। दोनो की पहचान विकास कुमार सोनकर निवासी अमरूद मंडी, दीपक उर्फ रंजन डोम निवासी पाकड़ गांव बेतिया बिहार के रूप में हुई है। दीपक वर्तमान में लालडिग्गी के पास रहता है। पुलिस ने दोनो के पास से पाजेब सहित अन्य जेवरात व घटना में प्रयोग की गई ऑटो बरामद किया है।
एसपी सिटी ने बताया कि दोनो अपने एक मित्र करन निवासी लालडिग्गी के संग शहर में टेम्पो लेकर घूमते है।अकेली महिला को देख ये लोग उसे टेम्पो में बैठा लेते है और पुलिस की चेकिंग की बात कहकर महिला के गहने झोले में रखवा देते है। इस दौरान ये लोग चालाकी से महिला के झोले को बदल देते है या निकाल लेते है। इसके बाद ये लोग महिला को बहाना बनाकर रास्ते मे कही उतारकर फरार हो जाते हैं।दोनो जुआ अधिनियम में एक बार जेल जा चुके हैं। इन्होंने बीते 24 जून 2022 को रुस्तमपुर से एक महिला के9 टेम्पो में बैठाया था और उसके जेवरात गायब कर दिए थे।
खोराबार में पकड़े गए 3 जालसाज, महिलाएं फरार
खोराबार पुलिस में जालसाजी गिरोग के 3 लोगो को शनिवार की दोपहर बुढ़िया माता मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। तीनो की पहचान परविन्द डोम, अर्जुन बांसफोड़ और मंगरु निवासी लालडिग्गी थाना राजघाट के रूप में हुई। पुलिस ने इनके पास से जेवरात बरामद किया है।
एसपी सिटी ने बताया कि इनका 5 लोगो का गैंग है। जिसमे दो महिलाएं है। चुकी कुष्महि एरिया में कई बाजार लगते है। पहले से पता कर किस दिन कंहा बाजार लगेंगे ये वंहा पहुच जाते है। बाजार में ये भोली भाली महिलाओं को टारगेट करते है। महिला को इनकी गैंग की महिलाएं बातचीत में उलझा कर किनारे ले जाती है उन्हें पुलिस आदि का डर दिखाकर शरीर के गहने उतरवा देती है। पीड़ित महिलाएं जंहा अपने गहने छिपाती है वंहा से ये लोग उस गहने को गायब कर देती हैं। इनके गैंग ने जून 2022 में कुसम्ही के पीएनबी के सामने से 50 हजार रुपये गायब किये थे।इसी प्रकार 29 जुलाई 2022 व 26 जुलाई 2022 को दो महिलाओं से गहने चोरी किए थे। पुलिस गैंग में शामिल महिलाओं की तलाश कर रही है।