आलोक बने अध्यक्ष और विष्णु बने कार्यकारिणी सदस्य, एमपी इंटर कालेज में अभिभावकों को दिया गया तिरंगा

Listen to this article

हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रिंसिपल ने की अपील, शिक्षक-अभिभावक संघ का हुआ गठन

गोरखपुर।महाराणा प्रताप इण्टर कॉलेज, गोरखपुर के बलरामपुर सभागार में रविवार की सुबह अभिभावक- शिक्षक सम्मेलन का आयोजन हुआ। वही सम्मेलन में अभिभावक शिक्षक एशोसिएशन के नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सबसे तेज छात्र के पिता आलोक कुमार श्रीवस्तब को अध्यक्ष, 6th अंग्रेजी मीडियम में पढ़ने वाले छात्र मयंक त्रिपाठी के पिता विष्णु कुमार त्रिपाठी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा अरुण कुमार सिंह ने कहा कि छात्र के सर्वांगीण विकास में अभिभावक और शिक्षक की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। छात्र की प्रथम पाठशाला परिवार और शिक्षक माता पिता होते हैं। परिवार में मिले संस्कार का परिमार्जन और परिष्करण विद्यालय में होता है। शिक्षक पुस्तकीय ज्ञान देने के साथ ही छात्र के चरित्र का निर्माण करता है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हम सभी हर घर तिरंगा कार्यक्रम में अपने घर भारतीय स्वाभिमान के प्रतीक तिरंगा ध्वज फहरायें।

हिन्दी विभाग में प्रवक्ता डॉ फूलचन्द प्रसाद गुप्त ने कहा कि शिशु गीली मिट्टी के समान होता है।माता -पिता और शिक्षक कुम्भकार के समान होते हैं।वे उस मिट्टी से जैसा पात्र गढ़ना चाहें, गढ़ सकते हैं।वे योग्य नागरिक का निर्माण कर राष्ट्र के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।शिक्षक अपने योग्य मार्गदर्शन में छात्र की प्रतिभा को निखार कर राष्ट्र सेवा में अपनी भूमिका निभा सकते हैं।
वंही अभिभावक इन्द्रजीत को कोषाध्यक्ष, शिक्षक विश्वम्भर सिंह को मन्त्री,विष्णु कुमार सिंह, रमाशंकर राम , विनोद कुमार श्रीवास्तव,विष्णु कुमार त्रिपाठी, शैलेन्द्र जायसवाल और राम किशुन पासवान को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। अभिभावकों ने अपने पाल्य और विद्यालय के विकास के सन्दर्भ में अपने सुझाव दिये।

200 अभिभावकों को दिया तिरंगा ध्वज
हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए विद्यालय की ओर से 200 अभिभावको को तिरंगा वितरित किया गया। अपील की गई कि वे अपने घर पर इसे लगाए। आभार ज्ञापन रसायन विज्ञान विभाग में वरिष्ठ प्रवक्ता जनार्दन गौड़ ने किया।इस अवसर पर हरिशंकर पाण्डेय,अनुपमा मिश्रा,सूरज प्रकाश, राकेश मिश्र, आनन्द सिंह,शम्भू यादव,सुनील सिंह, सुनील कुमार,विजय कुमार सिंह, अनुराग गुप्त,लखराज सिंह,आशुपुंजय विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।