सहजनवां। पाली ब्लाक के एक गांव की पूर्व ग्राम प्रधान व नगर निगम गोरखपुर की महिला पार्षद की फोटो लगाकर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। महिला पार्षद की तहरीर पर मईला निवासी सुधीर मल्ल के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
पाली ब्लाक एक गांव की पूर्व महिला ग्राम प्रधान वर्तमान समय में गोरखपुर में मकान बनवा कर रहतीं है। महिला गोरखपुर नगर निगम के एक वार्ड के भाजपा की पार्षद है। महिला पार्षद का आरोप है कि आरोपित सुधीर पुराने विवाद को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी किया। जिससे मानसिक रूप से परेशान होना पड़ रहा है। साथ ही समाज में छवि भी धूमिल हो रही है। प्रभारी निरीक्षक मानवेंद्र पाठक ने कहा कि महिला पार्षद की तहरीर पर सुधीर मल्ल निवासी मईला थाना सहजनवां के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।