बिहार में नीतीश-तेजस्वी सरकार की शपथ आज: स्पीकर के खिलाफ महागठबंधन ने लाया अविश्वास प्रस्ताव, पार्टी ऑफिस के बाहर भाजपा का धरना

Listen to this article

पटना (बिहार)। बिहार में पांच साल बाद महागठबंधन की सरकार फिर से बनने जा रही है। राजद-कांग्रेस समेत 7 पार्टियों के सहयोग से बुधवार को राजभवन में नीतीश कुमार 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ तेजस्वी यादव भी डिप्टी सीएम बनेंगे। इसी बीच विधानसभा स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फ्लोर टेस्ट के समय ही नए स्पीकर के लिए भी चुनाव होगा। महागठबंधन की ओर से स्पीकर की कुर्सी मिल सकती है। हालांकि, कांग्रेस ने भी स्पीकर की कुर्सी पर दावा किया है। नीतीश कुमार के फैसले के खिलाफ भाजपा सडक़ पर उतर आई है। भाजपा ऑफिस के बाहर पार्टी के बड़े नेता धरने पर बैठ गए। इस दौरान भाजपा नेताओं ने नीतीश कुमार पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। सेंधमारी में अव्वल सीएम नीतीश से मात खा गई है। पिछले 6 साल में भाजपा ने चार राज्यों में सरकारें गिराईं लेकिन बिहार में दूसरी बार अपनी ही सरकार गंवा बैठी।
सूत्रों के मुताबिक तय फॉर्मूले में आरजेडी को 16 मंत्री पद मिले हैं, जबकि खाते में 13 और कांग्रेस के चार विधायक मंत्री बन सकेंगे। 12 विधायकों वाली ने सरकार में शामिल होने पर अभी कोई फैसला नहीं किया है।
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद पुरानी कैबिनेट को भंग कर दिया गया है। मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने राज्यपाल के आदेश से अधिसूचना जारी की है। नीतीश कैबिनेट में कुल 29 मंत्री थे। बिहार में इस बार महागठबंधन में 7 दल शामिल है। पिछली बार सिर्फ 3 दल कांग्रेस शामिल था। बिहार में इस बार महागठबंधन में 7 दल शामिल है। पिछली बार सिर्फ 3 दल कांग्रेस,
नई कैबिनेट में संभावित मंत्रियों की सूची
1. आरजेडी कोटे से- तेजप्रताप यादव, आलोक कुमार मेहता, अनिता देवी, जितेन्द्र कुमार राय, चन्द्रशेखर, कुमार सर्वजीत, बच्चा पांडेय, भारत भूषण मंडल, अनिल सहनी, शाहनवाज, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, समीर महासेठ, भाई वीरेन्द्र, ललित यादव, कार्तिक सिंह, वीणा सिंह, रणविजय साहू, सुरेन्द्र राम
2. जदयू कोटे से- विजय कुमार चौधरी, विजेन्द्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी, उपेन्द्र कुशवाहा, शीला कुमारी, श्रवण कुमार, मदन सहनी, संजय कुमार झा, लेशी सिंह, सुनील कुमार, जयंत राज, जमां खान।

3. कांग्रेस कोटे से- मदन मोहन झा, अजीत शर्मा, शकील अहमद खान, राजेश कुमार

4. हम (से) कोटे से- संतोष कुमार सुमन