हर घर तिरंगा कार्यक्रम विशेष सप्ताह शुरू

Listen to this article

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन गोरखपुर पुलिस द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत भारत की स्वतन्त्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत गुरुवार यानी की आज से 17 अगस्त तक पूर्ण सप्ताह विशेष महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

11 अगस्त
1. श्रमदान एवं साफ-सफाई अभियान
2. तिरंगा झण्डा लगाना
3.पुलिस/पीएसी के बैण्ड द्वारा राष्ट्रधुनों का वाद
4. कांवड तिरंगा यात्रा
12 अगस्त
1. पुलिस का प्रात: हाफ मैराथन
2. पुलिस अधीक्षक द्वारा पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर उद्बोधन
3.पुलिस जवानो द्वारा तिरंगा रूट मार्च

13 अगस्त
1. पुलिस लाइन में बच्चों का सम्मान
2. वीर-रस संध्या

14 अगस्त
1. सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों तथा 75 अच्छे काम करने वाले जवानों का सम्मान
2. यूपी 112 वाहनों द्वारा तिरंगा मार्चपास्ट
3. यूपी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन द्वारा पिंक वाहन तिरंगा मार्च
4. सामूहिक राष्ट्रगान/राष्ट्रगीत/झण्डागीत का गायन एवं मंचन कार्यक्रम

15 अगस्त
1. स्वतंत्रता दिवस पर झण्डारोहण
2.शहीद पुलिस परिवारजनों का सम्मान एवं भोज
3. जल पुलिस/पीएसी द्वारा संयुक्त रूप से रिवर फ्रण्टों पर जल नौका तिरंगा मार्च
4. सामूहिक राष्ट्रगान/राष्ट्रगीत/झण्डागीत का गायन एवं मंचन कार्यक्रम

16 अगस्त
1. महिला पुलिस कर्मी एवं बच्चों हेतु मैराथन
2. तिरंगा फुट पैट्रोलिंग

17 अगस्त
1. यूपी 112 वाहनों द्वारा तिरंगा मार्चपास्ट
2. पुलिस लाइन, वाहिनी परिसर, प्रशिक्षण संस्थानों में बैण्ड वादन/संगीत संध्या के साथ समापन